Posts

Showing posts from December, 2016

Green revolution

हरित क्रांति (भारत) भारत  में  हरित क्रांन्ति  की शुरुआत सन १९६६-६७ से हुई। हरित क्रांन्ति प्रारम्भ करने का श्रेय नोबल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर नारमन बोरलॉग  को जाता हैं। हरित क्रांन्ति से अभिप्राय देश के सिंचित एवं असिंचित कृषि क्षेत्रों में अधिक उपज देने वाले संकर तथा बौने बीजों के उपयोग से फसल उत्पादन में वृद्धि करना हैं। हरित क्रान्ति भारतीय कृषि में लागू की गई उस विकास विधि का परिणाम है, जो 1960 के दशक में पारम्परिक कृषि को आधुनिक तकनीकि द्वारा प्रतिस्थापित किए जाने के रूप में सामने आई। क्योंकि कृषि क्षेत्र में यह तकनीकि एकाएक आई, तेजी से इसका विकास हुआ और थोड़े ही समय में इससे इतने आश्चर्यजनक परिणाम निकले कि देश के योजनाकारों, कृषि विशेषज्ञों तथा राजनीतिज्ञों ने इस अप्रत्याशित प्रगति को ही 'हरित क्रान्ति' की संज्ञा प्रदान कर दी। हरित क्रान्ति की संज्ञा इसलिये भी दी गई, क्योंकि इसके फलस्वरूप भारतीय कृषि निर्वाह स्तर से ऊपर उठकर आधिक्य स्तर पर आ चुकी थी। उपलब्धियाँ हरित क्रान्ति के फलस्वरूप देश के कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई। कृषि आगतों में हुए गुणात्मक सुधार

Two countries between line name

Telegram.me/kavyeshkareliya: रेखा का नाम – डूरंड रेखा (Durand Line) किसके बीच – पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान 1886 में सर मार्टिमर डूरंड द्वारा निर्धारित। ➖➖➖➖➖➖➖➖➖ रेखा का नाम – मैकमाहोन रेखा (Macmahon Line) किसके बीच – भारत तथा चीन 1120 किमी. लंबी यह रेखा सर हेनरी मैकमोहन द्वारा निर्धारित की गई थी। लेकिन चीन इसे स्वीकार नहीं करता। ➖➖➖➖➖➖➖➖➖ रेखा का नाम – रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line) किसके बीच – भारत तथा पाकिस्तान 1947 में भारत-पाकिस्तान सीमा आयोग के अध्यक्ष सर सायरिल रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित। ➖➖➖➖➖➖➖➖➖ रेखा का नाम – 17 वीं समानांतर रेखा (17th Parallel) किसके बीच – उत्तरी वियतनाम तथा द. वियतनाम वियतनाम के एकीकरण के पहले यह देश को दो भागों में बांटती थी। ➖➖➖➖➖➖➖➖➖ रेखा का नाम – 24 वीं समानांतर रेखा (24th Parallel) किसके बीच – भारत तथा पाकिस्तान पाकिस्तान के अनुसार कच्छ क्षेत्र का यह रेखा सही निर्धारण करती है लेकिन भारत इस रेखा को स्वीकार नहीं करता है। ➖➖➖➖➖➖➖➖➖ रेखा का नाम – 38 वीं समानांतर रेखा (38th Parallel) किसके बीच – उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया कोरिया