La nino (little girl)

Kayeshgk.blogsopt.com
ला नीनो भी मानसून का रुख तय करने वाली सामुद्रिक घटना है। एल नीनो के विपरीत ला-नीनो का शाब्दिक अर्थ है छोटी बच्ची। एल-नीनो में समुद्री सतह गर्म होती है वहीं ला-नीनो में समुद्री सतह का तापमान बहुत कम हो जाता है। यूं तो सामान्य प्रक्रिया के तहत पेरु तट का समुद्री सतह ठंडी होती है लेकिन यही घटना जब काफी देर तक रहती है तो तापमान में असामान्य रूप से गिरावट आ जाती है। इस घटना को ला-नीनो कहा जाता है। ला-नीनो के समय पश्चिमी प्रशांत महासागर में अत्यधिक बारिश होने से पानी का स्तर बढ़ जाता है, वहीं दूसरी तरफ पूर्वी प्रशांत महासागर में वर्षा बहुत कम होती है। 

यह घटना सामान्यतः एल नीनो के बाद होती है। ला नीनो को कभी-कभी एल वीयो, छोटी बच्ची, अल नीनो-विरोधी अथवा केवल ‘एक ठंडी घटना’ अथवा एक ‘ठंडा प्रसंग’ कहा जाता है। ला नीनो (ला नी न्या के रूप में उच्चरित) प्रशांत महासागर का ठंडा होना है। 

एल नीनो की तुलना में, जोकि विषुवतीय प्रशांत में गर्म समुद्री तापमान से युक्त होता है, यह विषुवतीय प्रशांत में ठंडे समुद्री तापमान की विशेषता से युक्त होता है। सामान्यतः ला नीनो एल नीनो की तुलना में आधा होता है। 

विश्व के मौसम एवं समुद्री तापमान पर ला नीनो का प्रभाव अल नीनो का विपरीत होता है। ला नीनो वर्ष के दौरान यू0एस0 में दक्षिण-पूर्व में शीतकालीन तापमान सामान्य से कम होता है एवं उत्तर-पश्चिम में सामान्य से ठंडा होता है। दक्षिण-पूर्व में तापमान सामान्य से ज्यादा गर्म एवं उत्तर-पश्चिम में सामान्य से अधिक ठंडा होता है। 

पश्चिमी तट पर हिमपात एवं वर्षा तथा अलास्का में असामान्य रूप से ठंडे मौसम का अनुभव किया जाता है। इस अवधि के दौरान यहां पर, अटलांटिक में सामान्य से अधिक संख्या में तूफान आते हैं। 

एल नीनो एवं ला नीनो पृथ्वी की सर्वाधिक शक्तिशाली घटनाएं हैं जो पूरे ग्रह के आधे से अधिक भाग के मौसम को परिवर्तित करती है। 
Visit the kavyesh gk world for ias page on fb

Comments

Popular posts from this blog

Nilgiri biosphere

મહા માનવ આંબેડકર સાહેબ

Chikangunya