Indian geography

100 Geography GK Question and Answer
भारत का भू्गोल (Indian Geography) सामान्य ज्ञान से संबंधित महत्वूपर्ण 100 तथ्यों का संग्रह यहां दिया जा रहा है। यह तथ्य आपको न सिर्फ मुख्य परीक्षाओं जैसे आईएएस, पीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे आदि के साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।*
*1. भारत कुल जनंसख्या का कितना प्रतिशत कृषि में लगी हुई है?* – 58.2%
*2. किस फसल को बंगाल को ‘सोने का रेशा’ कहा जाता है?* – जूट को
*3. भारत में किस क्षेत्र में कॉफी और चाय दोनों की खेती की जाती है?* – नीलगिरि की पहाड़ियों में
*4. भारत में सीसा का सर्वाधिक भंडार किस राज्य में है?* – राजस्थान में
*5. भारत में प्रथम परमाणु विद्युतगृह कहाँ स्थापित किया गया है?* – तारापुर में
*6. किस उद्योग को औद्योगिक विकास की आधारशिला कहा जाता है?* – लौह इस्पात उद्योग को
*7. डिग्बोई किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?* – तेल शोधन उद्योग के लिए
*8. पिंजौर में क्या संस्थापित है?* – हिंदुस्तान मशीन टूल्स प्लांट
*9. गुजरात स्थित किस बंदरगाह का निर्माण भारत विभाजन की क्षतिपूर्ति हेतु किया गया है?* – कांडला
*10. ग्रैंड ट्रंक रोड से संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-कौन से है?* – NH-1 और NH-2
*11. उत्तरांचलीय हिमालय का सर्वोच्च शिखर कौन-सा है?* – नंदा देवी
*12. शिमला से तिब्बत जाने का मार्ग किस दर्रे से होकर जाता है?* – शिपकी ला
*13. भारत का प्राचीनतम पर्वत कौन-सा है?* – अरावली पर्वत
*14. बराकर नदी किस नदी की सहायक नदी है?* – दामोदर नदी की
*15. गंगा के मैदानों की पुरानी कछारी मिट्टी क्या कहलाती है?* – बांगर
*16. भारत के कितने क्षेत्र में वन हैं?* – 21.05%
*17. कौन-सी वनस्पति जात ‘बंगाल का आतंक’ मानी जाती है?* – जलकुंभी
*18. भारत के उत्तरी मैदानों में शीतकाल में वर्षा किसके कारण होती है?* – पश्चिमी विक्षोभ के कारण
*19. कौन-सा राज्य सिंचित क्षेत्र की सर्वाधिक प्रतिशतता वाला राज्य है?* – पंजाब
*20. मयूराक्षी नहर किस राज्य में है?* – पश्चिम बंगाल में
*21. योजना आयोग द्वारा भारत को कितने कृषि जलवायु प्रदेशों में बाँटा गया है?* – 15
*22. कपास का सर्वाधिक उत्पादक राज्य कौन-सा है?* – गुजरात
*23. सौन्दर्य प्रसाधन उद्योगों में व्यापक रूप से प्रयोग किया जाने वाला मसाला कौन-सा है?* – हल्दी
*24. मयूरभंज, क्योंझर और सुन्दरगढ़ की लौह खदानें किस राज्य में है?* – ओडिशा में
*25. एशिया का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा विद्युतगृह कहाँ स्थापित है?* – तारापुर (भारत) में
*26. भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का उवर्रक कारखाना कहाँ स्थापित किया गया?* – सिंदरी में
*27. मथुरा किस लिए प्रसिद्ध है?* – तेल परिशोधनशला के लिए
*28. तमिलनाडु का पेराम्बुर किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?* – रेलवे कोच फैक्ट्री के लिए
*29. चेन्नई बंदरगाह के भार को कम करने के लिए किस बंदरगाह का निर्माण तमिलनाडु में किया गया है?* – एन्नौर
*30. NH-1 किन नगरों के मध्य में है?* – दिल्ली और अमृतसर के मध्य
*31. विश्व की सर्वोच्च चोटी कौन-सी है?* – माउंट एवरेस्ट
*32. रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश के किस श्रेणी में है?* – पीरपंजाल श्रेणी
*33. गुजरात और सिंध (पाकिस्तान) के तट से लगा 60 कि.मी. लम्बा दलदली क्षेत्र क्या कहलाता है?* – सरक्रीक
*34. मानस किस नदी की सहायक नदी है?* – ब्रह्मपुत्र नदी की
*35. नवीन जलोढ़ मिट्टी क्या कहलाती है?* – खादर
*36. रबर किस प्रकार के वन में पाए जाते हैं?* – उष्णकटिबंधीय चिरहरित वन में
*37. किस प्रकार के वनस्पति ग्रीष्म ऋतु के आरंभ में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं?* – उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन (मानसूनी वन)
*38. भारत के कोरोमंडल तट पर सर्वाधिक वर्षा कब होती है?* – अक्टूबर-नवम्बर मं
*39. विश्व में नहर सिचित क्षेत्र की दृष्टि से भारत का कौन-सा स्थान है?* – प्रथम
*40. भारत-पाक बगलिहार परियोजना किस नदी से संबद्ध है?* – चिनाब नदी से
*41. गेहूँ किस प्रकार की फसल है?* – रबी फसल
*42. ‘केन्द्रीय धान अनुसंधान संस्थान’ कहाँ स्थित है* – कटक में
*43. केसर का सर्वाधिक उत्पादक राज्य कौन-सा है?* – जम्मू व कश्मीर
*44. भारत में लिग्नाइट कोयला का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?* – तमिलनाडू में
*45. देशी साज-सामान प्रयुक्त करने वाली भारत की प्रथम परमाणु ऊर्जा संयंत्र कहाँ है?* – कलपक्कम (चेन्नई, तमिलनाडु)
*46. विशाखापत्तनम में तेलशोधनशाला कब स्थापित की गई?* – 1957 ई. में
*47. भारत का सबसे बड़ा उद्योग कौन-सा है?* – सूती वस्त्र उद्योग
*48. हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड कहाँ स्थित है?* – पिंपरी (पुणे) तथा ऋषिकेश में
*49. गुजरात स्थित किस बंदरगाह पर मुक्त व्यापार क्षेत्र स्थापित किया गया है?* – कांडला
*50. पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण एक्सप्रेस राजमार्ग एक-दूसरे को कहाँ काटते हैं?* – झांसी में
*51. माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई कितनी है?* – 8850 मीटर
*52. भारतीय तीर्थयात्री किस दर्रे से होकर जाने वाले मार्ग से मानसरोवर तथा कैलाश की यात्रा करते हैं?* – माना दर्रा
*53. जोग या गरसोप्पा या महात्मा गाँधी जलप्रपात किस नदी से संबद्ध है?* – शरावती नदी से
*54. बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र का क्या नाम है?* – जमुना नदी
*55. किस मिट्टी को सबसे कम जोतने की आवश्यकता होती है?* – काली मिट्टी
*56. वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम कब पारित किया गया?* – 1972 ई. में
*57. किस पेड़ से तारपीन का तेल एवं रेजीन प्राप्त किया जाता है?* – चीड़
*58. ‘आम्र वर्षा’ क्या है?* – केरल एवं कर्नाटक में मानसून पूर्व होने वाली वर्षा
*59. विश्व की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना कौन-सी है?* – इंदिरा गाँधी नहर परियोजना
*60. जवाहर सागर, राणा प्रताप सागर और गाँधी सागर जलाशय किस नदी पर निर्मित हैं?* – चम्बल नदी पर
*61. चावल किस प्रकार की फसल है?* – खरीफ फसल
*62. विश्व में दलहन का सर्वाधिक उत्पादक देश कौन-सा है?* – भारत
*63. कौन-सा उद्यो तेंदू पत्ते पर आधारित है?* – बीड़ी उद्योग
*64. जस्ता के लिए प्रसिद्ध जावर की खानें किस राज्य में हैं?* – राजस्थान में
*65. कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा विद्युतगृह की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई?* – रूस के सहयोग से
*66. कोयली (गुजरात) में तेलशोधनशाला की स्थापना कब की गई?* – 1965 ई. में
*67. भारत में किस शहर में सर्वप्रथम सूती वस्त्र उद्योग स्थापित किया गया?* – बंबई (मुंबई) में
*68. हिन्दुस्तान मोटर संयंत्र कहाँ स्थित है?* – कोलकाता में
*69. कुद्रेमुख के लौह अयस्क के निर्यात की सुविधा विशेष रूप से कहाँ से उपलब्ध करायी गई है?* – न्यू मंगलोर
*70. भारत के चार महानगरों को चार लेन वाली द्रुतमार्ग परिवहन योजना का क्या कहा जाता है?* – स्वर्णिम चतुर्भुज योजना
*71. भारत के कुल भू-भाग का कितना भाग पर्वतीय है?* – 10.7%
*72. समुद्र पार भारत का सबसे निकटतम पड़ोसी देश कौन-सी है?* – श्रीलंका
*73. भारत की सबसे बड़ी झील कौन-सी है?* – चिल्का झील
*74. कौन-सी नदी भारत-नेपाल के मध्य सीमा बनाती है?* – काली नदी
*75. मेघालय पठार पर किस प्रकार की मिट्टी पायी जाती है?* – लैटराइट मिट्टी
*76. चंदन वन किस प्रकार के वन के उदाहरण हैं?* – पर्णपाती वन
*77. भारत में जैवमंडलों की कुल संख्या कितनी है?* – 18
*78. भारत में सबसे अधिक वर्षा किस राज्य में होती है?* – मेघालय में
*79. किस राज्य में नलकूपों की सर्वाधिक संख्या है?* – उत्तर प्रदेश में
*80. तपोवन और विष्णु जलविद्युत परियोजनाएँ कहाँ अवस्थित है?* – उत्तराखंड में
*81. जो फसलें मार्च में बोयी तथा जून में काटी जाती है, उन्हें क्या कहते हैं?* – जायद (गरमा) फसलें
*82. भारत में क्षेत्रफल और उत्पादन दोनों ही दृष्टि किस दलहनी फसल का प्रथम स्थान है?* – चना
*83. चाय की सर्वाधिक उत्पादकता वाला राज्य कौन-सा है?* – तमिलनाडु
*84. ‘केन्द्रीय खनन अनुसंधान संस्थान’ कहाँ है?* – धनबाद में
*85. भारत में परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का प्रारंभ किस वर्ष से माना जाता है?* – 1948 से
*86. भारत में राजस्थान में किस स्थान पर चुकंदर से चीनी बनाने का कारखाना स्थापित किया गया है?* – गंगानगर में
*87. भारत के किस शहर को ‘सूती वस्त्रों की राजधानी’ कहा जाता है?* – मुंबई को
*88. बेंगलुरु किस परिवहन उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?* – हवाई जहाज उद्योग
*89. पूर्वी तट का सबसे पुराना एवं प्रमुख बंदरगाह के कहाँ स्थित है?* – चेन्नई में
*90. कोयला से चलनेवाला भारत का सबसे पुराना भाप इंजन कौन-सा है?* – फेयरी क्वीन
*91. नंदा देवी हिमालय के किस भाग की चोटी है?* – कुमायूँ हिमालय
*92. नाथूला दर्रा किस राज्य में है?* – सिक्किम में
*93. महाराष्ट्र की लोनार झील कैसी झील है?* – क्रेटर झील
*94. प्रायद्वीपीय पठार को दो भागों तेलंगाना पठार तथा कर्नाटक पठार के रूप में विभाजित करने वाली कौन-सी नहीं है?* – गोदावरी नदी
*95. मृदा की अम्लीयता की समस्या को दूर करने के लिए किसका प्रयोग होता है?* – चूना का
*96. 3700 से 4800 मीटर ऊँचाई के बीच किस प्रकार के वन की पेटी है?* – अल्पाइन वन की
*97. जैवमंडल क्षेत्र किस उद्देश्य से विकसित किए जा रहे हैं?* – जैव विविधता के संरक्षण हेतु
*98. ‘मासिनराम’ किस राज्य में है?* – मेघालय में
*99. किस राज्य में तालाबों की सर्वाधिक संख्या है?* – तमिलनाडु में
*100. गिरना परियोजना कहाँ स्थित है?* – महाराष्ट्र में
Visit the kavyesh gk world for ias page on fb

Comments

Popular posts from this blog

Nilgiri biosphere

મહા માનવ આંબેડકર સાહેબ

Chikangunya